मानिकपुर में नेग मांगने को लेकर विवाद, छह गिरफ्तार सभागंज तिराहे पर जुटी भीड़, शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पर पुलिस ने की कार्रवाई

मानिकपुर में नेग मांगने को लेकर विवाद, छह गिरफ्तार

सभागंज तिराहे पर जुटी भीड़, शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पर पुलिस ने की कार्रवाई

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा/प्रतापगढ़। मानिकपुर थाना क्षेत्र के सभागंज तिराहे पर नेग मांगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। वंशी स्वीट हाउस के सामने हुए विवाद के दौरान भीड़ जुटने और आवागमन प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 16 अक्टूबर को उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह पुलिस टीम और मिशन शक्ति टीम के साथ सभागंज तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान नेग मांगने को लेकर विवाद की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद जारी रहने पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में छह लोगों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार लोगों में प्रथम पक्ष से रेखा उर्फ नन्हे और घनश्याम यादव, जबकि दूसरे पक्ष से हसीना, रेशमा, सत्यम और रेखा शामिल हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालानी रिपोर्ट तैयार कर सभी को न्यायालय भेज दिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर विवाद और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली स्थितियों से निपटने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की