भारतीय हलधर किसान यूनियन का तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प: भारतीय हलधर किसान यूनियन का तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

जिला संवादाता काव्यांश रावत  एटा। भारतीय हलधर किसान यूनियन ने अपने तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर किसानों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। समारोह जीटी रोड स्थित चंद्रमुखी होटल, नियर फौजी ढावा (चौथा मील) पर बड़े उत्साह के साथ आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के किसान नेता शामिल हुए।

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर कुमार सिंह राघव ने कहा कि प्रदेश में किसानों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि ऋण माफी, उचित मूल्य पर बिजली और फसलों के लिए लाभकारी मूल्य जैसी मांगों को लेकर संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष समेत बुलंदशहर, आगरा और अन्य जिलों के पदाधिकारियों ने भी किसानों के हितों के लिए अडिग रहने की प्रतिज्ञा ली।

राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि यदि भ्रष्ट अफसर किसानों का शोषण करेंगे या उनका अपमान करेंगे, तो संगठन सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की सुरक्षा और सम्मान के लिए आवश्यक होने पर कोई भी कुर्बानी देने से संगठन पीछे नहीं हटेगा।

स्थापना दिवस पर यह भरोसा दिलाया गया कि भारतीय हलधर किसान यूनियन आने वाले समय में भी किसानों की आवाज को और बुलंद करेगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर डटकर खड़ा रहेगा।

ये भी पढ़ें जन्माष्टमी 2025: इन 5 पवित्र वस्तुओं का दान देगा सुख-समृद्धि और सौभाग्य

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया