प्रतापगढ़ डेरवा में SBI शाखा का भव्य उद्घाटन, स्थानीय लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। डेरवा नगर पंचायत में हर्षित ऑटोमोबाइल के बगल स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की नई शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नई बैंक शाखा खुलने से डेरवा और आसपास के क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों को अब बैंकिंग संबंधी कार्यों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।











