टूंडला में भारतीय हलधर किसान यूनियन की बैठक, कई पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी

टूंडला में भारतीय हलधर किसान यूनियन की बैठक, कई पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी

जिला संवादाता काव्यांश रावत

राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी की अध्यक्षता में हुआ संगठन विस्तार, बड़ी संख्या में नए सदस्य यूनियन में शामिल

फिरोजाबाद/टूंडला, 18 अक्टूबर 2026। भारतीय हलधर किसान यूनियन ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को फिरोजाबाद जनपद के टूंडला में संगठन विस्तार बैठक आयोजित की। यूनियन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिंह जादौन के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी ने की। इस दौरान संगठन की आगामी रणनीति, किसानों की समस्याओं और गांव-गांव तक संगठन की पहुंच बढ़ाने पर चर्चा हुई। बैठक में कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।

पांच पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

बैठक के दौरान दुष्यंत सिंह को राष्ट्रीय प्रवक्ता, संजय परमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रामतीर्थ को प्रदेश महासचिव, तरुण शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा भूपेश प्रताप सिंह (कायथा) को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपेक्षा जताई गई।

नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को मिलेगी मजबूती

सदस्यता अभियान के तहत रिंकू उपाध्याय, स्वपनिल सिसोदिया, सनी जादौन, केशव सिंह, रानू, अमित कुमार, अमित प्रजापति, एडवोकेट माधव, वीरेश सेंगर, रेशमपाल, सत्येंद्र, विक्की चौधरी, कार्तिक नौहवार, मोनू जादौन, अजय ठाकुर, अतुल ठाकुर, करण चौधरी, अजीत चौधरी, ओमवीर सिंह, अंकित सिंह, आशीष, अमन प्रताप सिंह, आयुष ठाकुर, अखंड प्रताप सिंह, अनिरुद्ध सिंह, अभिलाख सिंह, रौनक, अनूप और रुद्र सिंह समेत कई लोगों ने यूनियन की सदस्यता ली।

किसानों के अधिकारों के लिए एकजुट होने का आह्वान

राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ताओं और किसानों के प्रति समर्पित पदाधिकारियों में होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करने, अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने और उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों व सरकार तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर सिंह राघव, राष्ट्रीय प्रचार-प्रसार मंत्री मोहम्मद अनस, प्रदेश अध्यक्ष सोनू सिकरवार, फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष केडी जाटव, शिक्षक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हाशिम मंसूरी, युवा जिलाध्यक्ष मनिक कुमार, महानगर अध्यक्ष सिकंदर मंसूरी, सुनील कुमार और सन्मत कुमार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में उपस्थित सदस्यों ने किसान हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें