पुलिस कर्मियों का बनवास खत्म करेंगे आदित्यनाथ योगी?
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा नई घोषणाएं 2010 में प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती जी ने पुलिसकर्मियों के लिए बॉर्डर स्कीम लागू किया यानी अपने जिले के बगल वाला जिला छोड़कर उनकी तैनाती होगी।2012 में अखिलेश यादव की सरकार बनी उन्होंने इस स्कीम को खत्म कर दिया! अर्थात उनकी नियुक्ति अपने घर के बगल वाले जिले में भी होने लगी। फिर किसी दबाव के चलते 2014 में बॉर्डर स्कीम को लागू कर दिया! क्या आदित्यनाथ योगी बॉर्डर स्कीम खत्म करेंगे जिससे कि पुलिसकर्मी यानी आरक्षी प्रधान आरक्षी उपनिरीक्षक और निरीक्षक अपने बगल की जनपद में तैनाती पा सकेंगे! जिससे कि वह समय-समय से अपने परिवार की देखरेख कर सके बच्चों को पढ़ा सकें! माता-पिता का ध्यान दे सके!












