एटा में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, डीएम एम. अरुन्मोली ने प्रशिक्षण सत्र का किया शुभारंभ

एटा में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, डीएम एम. अरुन्मोली ने प्रशिक्षण सत्र का किया शुभारंभ

788 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण, 16 बैचों में दी जा रही जानकारी

 संवाददाता योगेन्द्र सिंह  एटा। जनपद एटा में जनगणना-2027 की तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने तहसील सदर के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया। जनगणना कार्य को व्यवस्थित, पारदर्शी और सटीक तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

तहसील सदर के तीन प्रशिक्षण केंद्रों गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, अविनाशी सहाय इंटर कॉलेज और ज्ञान भारती विद्यालय में कुल 788 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 बैचों के माध्यम से कार्मिकों को जनगणना से संबंधित आवश्यक जानकारियां और निर्धारित दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जा रहा है।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों की शंकाओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया, ताकि जनगणना कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

डीएम एम. अरुन्मोली ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसे पूरी पारदर्शिता, गंभीरता और सटीकता के साथ संपन्न कराया जाना चाहिए। उन्होंने कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारियों को गंभीरता से समझें और घर-घर जाकर निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सूचनाएं एकत्रित करें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में सूचनाओं की शुद्धता और निर्धारित प्रक्रिया का पालन बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें, जिससे जनगणना-2027 का कार्य सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

“मिशन शक्ति अभियान 6.0” व “मिशन सहयोग” के अंतर्गत सर्विलांस सेल नोएडा, नोएडा जोन के थाना सेक्टर-58 व अन्य थानोंं द्वारा गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 108 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal