हीरागंज बाजार में उत्सव गारमेंट्स में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, कपड़े की दुकान से उठती लपटों से बाजार में हड़कंप
हीरागंज, प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज बाजार में बुधवार को उत्सव गारमेंट्स नामक कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने की घटना सामने आई। दुकान में आग की लपटें उठती देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुई इस घटना से दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
कपड़े की दुकान में आग लगने से बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। आग लगने के कारणों में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है












