ग्राम सिकरानी में अमर शहीद सिपाही तेजसिंह मावी की स्मृति में नवनिर्मित स्मृति द्वार का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
गाजियाबाद।दिनांक:21.10 .2026 राम प्रवेश सिंह कैप्टन, भारतीय नौ सेना (अ०प्रा०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के मााध्यम से अवगत कराया कि अत्यंत हर्ष और गर्व की अनुभूति हो रही है कि जनपद-गाजियाबाद के ग्राम-सिकरानी की पावन धरा पर देश की रक्षा करते हुए सन् 1962 के युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद सिपाही तेजसिंह मावी जी के सम्मान में नव निर्मित स्मृति द्वार का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है । जिसके मुख्य अतिथि अद्योहस्ताक्षरी कैप्टन (आई.एन.) राम प्रवेश सिंह, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास एवं पुनर्वास अधिकारी, गाजियाबाद द्वारा किया गया ।उक्त समारोह के अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन मावी एवं ग्राम पार्षद और सभी ग्राम वासी उपस्थित रहें। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय गास्तियाबाद से श्री विनोद कुमार, वरिष्ठ सहायक व श्री कृष्ण कुमार और श्री दीपक कुमार भी उपस्थित रहें ।












