गांव के बाहर तालाब में मिला युवक का शव,कल शाम से था लापता
बरई जलालपुर-: खैराबाद के गंगापुर उल्फतराय में एक युवक का शव गांव के बाहर तालाब में मिला है। परिजनों ने बताया कल शाम से लापता था। जानकारी के अनुसार सुरज 30 पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी ग्राम गंगापुर उल्फतराय रविवार को किसी काम से निकला था लेकिन वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो पत्नी कान्ति अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ उसे ढूंढने निकली वह काफी रात तक नहीं मिला तो तो वापस घर चली गई। आज सुबह लगभग 11:30 बजे गांव से बाहर एक तालाब में लोगों ने शव उतराते देखा तो परिजनों को सूचना दी।
परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा हुआ सूरज का शव था सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बताते चलें कि सूरज मजदूरी करके अपना परिवार चलता था सूरज के दो लड़की व दो लड़के हैं सबसे बड़ी लड़की शिवानी उम्र 9 वर्ष दूसरा लड़का शिवा उम्र 7 वर्ष शिवांक उम्र 4 वर्ष सबसे छोटी लड़की शिवांकी उम्र 1 वर्ष है। सूरज इकलौता कमाने वाला था इसकी मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।












