अलीगढ़ पुलिस के तीन, खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, छह पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान,,

अलीगढ़ पुलिस के तीन, खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, छह पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान,,

मंडल संवाददाता अमित चौहान

खेल के मैदान में अलीगढ़ पुलिस का जलवा, तीन खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन
एसएसपी ने कंधों पर सजाए नए रैंक, छह पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
अलीगढ़। खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन कर अलीगढ़ पुलिस का मान बढ़ाने वाले तीन पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन से नवाजा गया है। अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगिताओं में पदक जीतने पर महिला मुख्य आरक्षी निधि शर्मा, मुख्य आरक्षी विश्ववीर और मुख्य आरक्षी शुभम नागर को पदोन्नति मिली है। निधि शर्मा ने जालंधर में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में कांस्य, विश्ववीर ने 400 मीटर मिक्स रिले में स्वर्ण और शुभम नागर ने वर्ष 2024 में लखनऊ में आयोजित आर्म्स रेसलिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया था।
वहीं, लखनऊ में 27 से 31 अक्टूबर तक आयोजित 74वीं यूपी पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर एवं साइक्लिंग प्रतियोगिता-2026 में अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने छह पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। निधि शर्मा ने दो स्वर्ण और एक कांस्य, विश्ववीर ने एक रजत और एक कांस्य, जबकि आरक्षी दीपांशु ने रिले दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया।
इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधों पर नए रैंक चिह्न सजाकर बधाई दी। साथ ही सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें