एटा: 15 अगस्त पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, बुजुर्गों के संग मनाया स्वतंत्रता दिवस

15 अगस्त पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, बुजुर्गों के संग मनाया स्वतंत्रता दिवस

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता अजय वर्मा द्वारा वृद्धाश्रम में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों के लिए स्वादिष्ट भोजन बनवाया गया और उन्हें स्नेहपूर्वक परोसा गया। अजय वर्मा ने कहा कि जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को पाल-पोसकर बड़ा किया, उन्हीं को आज कुछ लोग अपने घर से बेघर कर देते हैं।

यह बेहद दुखद है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि हर व्यक्ति को अपने माता-पिता की सेवा उसी तरह करनी चाहिए जैसे बचपन में उन्होंने अपनी संतान की परवरिश की। कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी के बीच देशभक्ति का जोश देखने को मिला।

ये भी पढ़ें स्वतंत्रता दिवस पर ज्ञान कली इंटर कॉलेज में सामाजिक सरोकार और देशभक्ति का अनूठा संगम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें