प्रतापगढ़: जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, हड़ताल से न्यायिक कार्य प्रभावित

प्रतापगढ़: जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, हड़ताल से न्यायिक कार्य प्रभावित

संवाददाता मोहित पाल. प्रतापगढ़ जिला न्यायालय परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता काला कोट पहनकर न्यायालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे और अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान कुछ अधिवक्ता जमीन पर बैठकर विरोध जताते भी नजर आए।

अधिवक्ताओं का विरोध प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय को दीवानी न्यायालय परिसर से हटाकर अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने, पांच थानों से संबंधित पत्रावलियों को आउटलाइन कोर्ट लालगंज भेजने तथा मोटर क्लेम कोर्ट को दीवानी परिसर से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थानांतरित करने के फैसले को लेकर है।

इन फैसलों के विरोध में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। विरोध के चलते न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। वहीं, अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण न्यायिक कार्य भी प्रभावित होने की सूचना है।

अधिवक्ताओं का कहना है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। फिलहाल न्यायालय परिसर में प्रदर्शन को लेकर हलचल बनी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें