अयोध्या कैंट पर बनेगा नया पैसेंजर टर्मिनल दिसंबर 2026 तक पूरा होगा निर्माण कार्य

अयोध्या कैंट पर बनेगा नया पैसेंजर टर्मिनल

दिसंबर 2026 तक पूरा होगा निर्माण कार्य, वंदे भारत समेत यात्री ट्रेनों का होगा मेंटीनेंस

अयोध्या। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नया पैसेंजर टर्मिनल बनाया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। टर्मिनल का निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

नए टर्मिनल पर दो वाशिंग लाइन और एक शेड तैयार किया जाएगा, जहां वंदे भारत सहित अन्य यात्री ट्रेनों का मेंटीनेंस किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (अयोध्या) विकास कुमार जैन ने कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि नए टर्मिनल के तैयार होने से न केवल ट्रेनों का रखरखाव बेहतर तरीके से हो सकेगा, बल्कि यात्रियों को भी सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी।

ये भी पढ़ें बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया