एटा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी को दबोचा

एटा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी को दबोचा

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम रेवाड़ी थाना सकीट, एटा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0-269/2025 धारा 137(2), 87, 115(2), 351(2), 65(1) बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार गौतम, उपनिरीक्षक चरण सिंह, आरक्षी जयवीर सिंह एवं महिला आरक्षी सपना गुप्ता शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस सफलता से पुलिस अभियान को मजबूती मिली है तथा जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

ये भी पढ़ें करोड़ों की लागत से बना वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज, ‘सफेद हाथी’ साबित

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal