गणेश विसर्जन जुलूस में झूलते तार से टकराया डीजे, बड़ा हादसा 7 झुलसे 

गणेश विसर्जन जुलूस में झूलते तार से टकराया डीजे, बड़ा हादसा 7 झुलसे 

 गुस्से में ग्रामीण, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

संवाददाता ब्रिजेन्द्र मौर्य 

फतेहपुर । औंग थाना क्षेत्र के मिराई गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सड़क में झूलते 11 हजार वोल्ट के तार से डीजे का कनेक्शन टकरा गया, जिससे करंट फैल गया और जुलूस में शामिल 7 लोग झुलसकर घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और लोगों ने विद्युत विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार मिराई गांव के पंचायत भवन के सामने रखी गई सार्वजनिक गणेश प्रतिमा का विसर्जन जुलूस बीती दोपहर 3 बजे पांडु नदी की ओर निकला। करीब 400 लोग जुलूस में शामिल थे। शाम करीब 5:30 बजे जैसे ही डीजे से लदी पिकअप मिराई गांव से गुजर रही थी, उसका तार 11 फीट की ऊँचाई पर झूल रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। देखते ही देखते गाड़ी में आग लग गई और करंट पकड़कर चल रहे युवकों तक फैल गया। चीख-पुकार के बीच एक ग्रामीण ने सूखे बांस से तार हटाया, तब जाकर हालात काबू में आए। घायलों में आयुष सिंह (28, पुत्र रामू सिंह), अभय (18), रवि प्रताप सिंह, पूच्ची (14), छोटू (13), डीजे चालक दारा खदरा और परसदेपुर निवासी दुर्गेश शामिल हैं। सभी को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से झुलसे लोगों को कानपुर के कांशीराम अस्पताल और हैलट में रेफर किया गया। डीजे चालक उर्सला अस्पताल में भर्ती है। हादसे में पिकअप पूरी तरह जलकर खाक हो गई।गनीमत रही कि भीड़ में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन लगातार दूसरे साल इसी तरह की घटना ने ग्रामीणों में आक्रोश भड़का दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष भी जुलूस के दौरान झूलते तार से हादसा हुआ था। बावजूद इसके बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

एसडीएम बिंदकी ने घायलों का हालचाल लिया और जांच के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर बिजली विभाग अब भी नहीं चेता, तो वह आंदोलन करेंगे।

ये भी पढ़ें नल में करंट दौड़ा, 11 वर्षीय मासूम सृष्टि की दर्दनाक मौत

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया