नल में करंट दौड़ा, 11 वर्षीय मासूम सृष्टि की दर्दनाक मौत

नल में करंट दौड़ा, 11 वर्षीय मासूम सृष्टि की दर्दनाक मौत

जिला संवादाता काव्यांश रावत 

जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला जगरूप में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की 11 वर्षीय मासूम सृष्टि पानी भरने के लिए नल पर गई थी, तभी समरसेबल से जुड़े नल में अचानक करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आते ही सृष्टि गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही गिर पड़ी। परिजन तुरंत उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सृष्टि को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने ग़मगीन माहौल में पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर शव को सीधे घर ले गए। इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराज़गी जताई है।

ये भी पढ़ें बलरामपुर: तुलसीपुर में ‘अश्विनी अमृततुल्य चाय’ दुकान का शुभारंभ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें