बलरामपुर: तुलसीपुर में ‘अश्विनी अमृततुल्य चाय’ दुकान का शुभारंभ
बलरामपुर। तुलसीपुर क्षेत्र के महराजगंज रोड, महमूद नगर में आज दिनांक 2 सितंबर को अश्विनी अमृततुल्य चाय की नई दुकान का शुभारंभ हुआ। इस दुकान को मोहम्मद मुख्तार और जाहिद ने मिलकर खोला है।


उद्घाटन समारोह दोपहर 1:30 बजे संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में आए मेहमानों ने चाय की चुस्की लेकर आनंद लिया और नए व्यवसाय की शुभकामनाएँ दीं।
स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के उपक्रम क्षेत्र में रोजगार और रौनक दोनों लेकर आते हैं।
ये भी पढ़ें केडीए में भ्रष्टाचार पर पर्दा, साक्ष्यों के बावजूद कार्यवाही ठप












