उत्तर भारत में मौसम का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट, बारिश से बढ़ी चिंता
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत
उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। मौसम विभाग ने ताज़ा नाउकास्ट जारी करते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है। वहीं, सहारनपुर सहित पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में पूर्वांचल के कई हिस्सों में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इससे जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं। बिजली गिरने और जलभराव की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
यूपी के पूरब में बारिश का असर ज़्यादा देखने को मिलेगा, जबकि पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। लगातार हो रही बरसात से नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल लोगों को सावधानी बरतनी होगी। खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
ये भी पढ़ें अयोध्या को मिली बड़ी सौगात ,सरयू नदी पर बनेगा एक किमी लंबा सेतु












