प्रयागराज: गंगा-यमुना का जलस्तर घटा, लेकिन रफ्तार धीमी

प्रयागराज: गंगा-यमुना का जलस्तर घटा, लेकिन रफ्तार धीमी

प्रयागराज: गंगा-यमुना का जलस्तर घटने की रफ्तार धीमी, राहत की उम्मीद

प्रयागराज। बरसात और पहाड़ी क्षेत्रों से पानी छोड़े जाने के बाद गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था, लेकिन अब कमी का सिलसिला शुरू हो चुका है। हालांकि जलस्तर घटने की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है।

पिछले 24 घंटे में गंगा नदी का जलस्तर फाफामऊ में 08 सेंटीमीटर और छतनाग में 07 सेंटीमीटर कम हुआ है। वहीं, नैनी में यमुना का जलस्तर 04 सेंटीमीटर घटा है।

सुबह 8 बजे तक गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 81.48 मीटर, छतनाग में 80.42 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 80.95 मीटर दर्ज किया गया। फिलहाल दोनों नदियों का स्तर डेंजर लेवल 84.734 मीटर से नीचे है।

जलस्तर घटने के बावजूद नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग लगातार अलर्ट पर हैं। निचले इलाकों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि संक्रमण और बीमारियों से लोगों को बचाया जा सके।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पानी के और घटने से जनजीवन सामान्य हो जाएगा।

ये भी पढ़ें उन्नाव गोलीकांड: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में बदमाश घाय

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal