लौड़ी में एक महीने से बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन
संवाददाता अनिल कुशवाहा
(झांसी) तहसील टहरौली क्षेत्र के लौड़ी ग्राम को केबल 4 घंटे ही बिजली मिल रही है ग्रामीणों ने आज शुक्रवार को समय 3 बजे उपजिलाधिकारी टहरौली गौरव आर्य को ज्ञापन देकर कहा कि जब विद्युत की समस्या ग्राम में होती है तभी ग्रामीणों के द्वारा विद्युत विभाग को सूचना दी जाती है लेकिन लाइन मैन विद्युत की आपूर्ति बहाल कर की जाती है लेकिन कुछ ही समय बाद फिर से विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाने के कारण लोगों को बार आपूर्ति बहाल कराने के लिए मेहनत करने वाले लाइन मैन को रुपए देने पड़ते है परेशान ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर विद्युत आपूर्ति लगातार सुचारू कराए जाने की बात कही है
इस मौके पर रामबाबू पटेल गया पाल रामपाल अनिल मंशाराम मनीष धर्मेन्द्र सुनील बृजलाल मंगलपाल एवं रामशरण कुशवाहा रूपेन्द्र गौतम सहित आदि मौजूद रहे
इसे भी पढ़ें ???? ???? अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा नाले में पलटा












