भसनेह साधन सहकारी समिति में खाद की किल्लत, निराश लौट रहे किसान

भसनेह साधन सहकारी समिति में खाद की किल्लत, निराश लौट रहे किसान

संवाददाता अनिल कुशवाहा 

(झांसी) तहसील टहरौली के ग्राम भसनेह स्थित साधन सहकारी समिति में खाद की किल्लत से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण किसानों का कहना है कि वह सुबह 4 बजे से ही भूखे पेट लाइन में लग जाते हैं, लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद भी खाद नहीं मिल पाती।

 

किसानों का आरोप है कि समिति पर खाद की आपूर्ति पर्याप्त नहीं हो रही है, जिसके चलते उन्हें बार-बार निराश होकर घर लौटना पड़ता है। रबी की फसल के सीजन में खाद की जरूरत अधिक होने के बावजूद किसानों को समय पर खाद उपलब्ध न होना उनकी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि किसान बिना परेशानी के अपनी फसलों की बुआई कर सकें।

इसे भी पढ़ें ???? ???? पुलिस की बड़ी कार्रवाई 135 वाहनों के चालान, ₹1.53 लाख वसूले

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें