एटा में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई 135 वाहनों के चालान, ₹1.53 लाख रू वसूले
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान एटा। यातायात जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को जनपदीय यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 135 वाहनों के चालान करते हुए कुल ₹1,53,000 का सम्मन शुल्क वसूला गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में यह विशेष अभियान 13 सितंबर 2025 को चलाया गया। अभियान के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन और प्रेशर हॉर्न की विशेष चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों, तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में खड़े वाहन, डग्गामार बसें और नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।
ये भी पढ़ें मेले से लौटते समय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप












