राशन कार्ड विवाद में पिता ने पुत्र पर फरसे से किया हमला,हालत गंभीर।
(झाँसी) के टहरौली थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ राशन कार्ड को लेकर हुए विवाद में पिता ने ही अपने बेटे पर फरसे से हमला कर दिया। हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे मेडिकल कॉलेज झाँसी रेफर किया गया है।
झाँसी के टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सितोरा में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
जानकारी के अनुसार, राशन कार्ड को लेकर हुए विवाद में पिता प्यारे लाल ने अपने ही बेटे पुष्पेंद्र अहिरवार पर फरसे से हमला कर दिया।
35 वर्षीय पुष्पेंद्र के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले जाया गया।
ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. रजनीश यादव और स्वास्थ्यकर्मी नमन ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए पुष्पेंद्र को मेडिकल कॉलेज झाँसी रेफर कर दिया।
वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के साथ कार्यवाही शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें ???? ???? भसनेह साधन सहकारी समिति में खाद की किल्लत, निराश लौट रहे किसान












