एटा में जमीनी विवाद पर बवाल: दोनों पक्षों में मारपीट, दो घायल
संवादाता अमन अहमद।
एटा। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में लोकमन दास स्कूल के पास जमीनी विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से मारपीट हुई, जिसमें एक-एक व्यक्ति घायल हो गया। घायलों का उपचार वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है।
एक पक्ष के रूप किशोर (42) का आरोप है कि अधिवक्ता अजीत ने उनकी जमीन के फ्रंट हिस्से पर कब्जा कर लिया है। किशोर का कहना है कि आज अधिवक्ता के 4-5 साथियों ने उन पर हमला किया और पीटा।
वहीं दूसरी तरफ अधिवक्ता अजीत कुमार ने बताया कि विपक्षी पक्ष अवैध रूप से मिट्टी का खनन करते हैं। जब उन्होंने ट्रैक्टर से मिट्टी ले जाते समय वीडियो बनाया, तो करीब 20-25 लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। अजीत का यह भी कहना है कि इससे पहले विपक्षी उनके फार्महाउस की दीवार गिरा चुके हैं और फायरिंग भी कर चुके हैं, जिसकी एफआईआर पहले से दर्ज है।
थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अब तक किसी भी पक्ष से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें राशन कार्ड विवाद में पिता ने पुत्र पर फरसे से किया हमला,हालत गंभीर












