एटा में सड़क हादसा: अध्यापिका की इलाज के दौरान मौत
संवादाता अमन अहमद।
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर में रहने वाली 32 वर्षीय अध्यापिका खुशबू पुत्री जितेंद्र उपाध्याय की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। खुशबू जनपद कासगंज के गांव कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक पद पर तैनात थीं। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर वह स्कूल से छुट्टी लेकर ऑटो से घर लौट रही थीं। इसी दौरान गांव बकावली के पास ऑटो की किसी अज्ञात वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत एटा के वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए इलाज शुरू किया। कुछ ही देर बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की खबर पाकर परिजन और स्थानीय लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दुर्घटना करने वाले वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें एटा में जमीनी विवाद पर बवाल: दोनों पक्षों में मारपीट, दो घायल












