आकाशीय बिजली गिरने से महिला की दर्दनाक मौत

ब्रेकिंग न्यूज़ : आकाशीय बिजली गिरने से महिला की दर्दनाक मौत

प्रतापगढ़। लीलापुर थाना क्षेत्र के बाबूगंज चौकी अंतर्गत पांडेय का पुरवा पतुलकी गांव में शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान रेनू सिंह पत्नी बृजेश सिंह के रूप में हुई है।

गांववालों के अनुसार रेनू सिंह किसी कार्य से घर के बाहर निकली थीं। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की सीधी चपेट में आने से रेनू सिंह मौके पर ही गिर पड़ीं और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पति बृजेश सिंह सहित परिजन बेसुध हो गए और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो उठा। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस व स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दी। बाबूगंज चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान खेत और खुले स्थानों पर काम करना अत्यधिक खतरनाक होता है, लेकिन जागरूकता की कमी से आए दिन इस तरह की घटनाएं घटती रहती हैं।

मौसम विभाग पहले ही लोगों को बरसात के दौरान खुले स्थानों पर खड़े होने और मोबाइल के इस्तेमाल से बचने की चेतावनी जारी कर चुका है। बावजूद इसके सावधानी न बरतने पर हादसे लगातार हो रहे हैं।

गांव में मातम का माहौल है और हर कोई दिवंगत रेनू सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ के श्याम के पुरवा गांव में व्यापक सफाई अभियान, प्रधान ने दी जनता को जागरूकता की सीख

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें