नवरात्र में मीट की दुकानों और मांसाहारी होटलों को बंद कराने की मांग

नवरात्र में मीट की दुकानों और मांसाहारी होटलों को बंद कराने की मांग।

संवादाता अमन अहमद। एटा में हिंदू एकता समूह ने नवरात्र के दौरान मीट की दुकानें और मांसाहारी होटल बंद कराने की मांग उठाई है। रविवार को संगठन के नगर अध्यक्ष जलेसर प्रांजुल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार जलेसर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा।

संगठन का कहना है कि नवरात्र हिंदुओं की आस्था का महत्वपूर्ण समय है, जब मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान खुले में मांसाहारी दुकानें और होटल आस्था को ठेस पहुंचाते हैं। समूह ने नौ दिनों तक पूरे प्रदेश में इन्हें बंद रखने की अपील की है ताकि श्रद्धालु शांति से पूजा कर सकें।

पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर इस समय मांसाहारी वस्तुओं की बिक्री कर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं। इसलिए सरकार से सख्ती बरतने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला सचिव अवधेश, प्रांजुल शर्मा, नैतिक वर्मा, भरत वार्ष्णेय, प्रशांत, कार्तिकेय, सोनू, कृष्णा, अनिल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें सड़क हादसा: बाइक से गिरीं दो महिलाएं, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की