मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी! 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले दो दिन और बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिन तक पारे में बढ़ोतरी होगी। पारा 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

MP: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कुछ इलाकों में बारिश और ओले गिर रहे हैं, जबकि कई जगहों पर तेज धूप और उमस से लोग बेहाल हैं। रविवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रतलाम सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 39.0 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि नर्मदापुरम में 38.8 डिग्री दर्ज किया गया।

अधिकांश जिलों में तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में गर्मी और बढ़ेगी, तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 25-26 मार्च से नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश में फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

अधिकतम तापमान वाले प्रदेश के पांच शंहर

शहर अधिकतम तापमान

रतलाम 39.0 डिग्री

नर्मदापुरम 38.8

ग्वालियर 37.7

खरगौन 37.0

बैतूल 36.5

27 मार्च के बाद चल सकती है लू

मौसम विभाग के अनुसार 27 से 31 मार्च के बीच प्रदेश में फिर से गर्मी का असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है।

ये भी पढ़ें Prayagraj: STF ने 50 हजार के इनामी बदमाश को महाराष्ट्र से दबोचा  

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया