एटा में SSP श्याम नारायण सिंह ने किया मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ

एटा में SSP श्याम नारायण सिंह ने किया मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संकल्प के साथ निकाली गई बाइक रैली

संवाददाता : योगेंद्र सिंह एटा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ शनिवार को एटा में किया गया। कार्यक्रम का आगाज़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्याम नारायण सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने पुलिस लाइन से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बाइक रैली से दिया जागरूकता का संदेश: बाइक रैली में महिला पुलिसकर्मी और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुज़री और लोगों को महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया। जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर SSP श्याम नारायण सिंह ने कहा कि “महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की पहल है। पुलिस प्रशासन पूरे समर्पण के साथ महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

मिशन शक्ति 5.0 के तहत होंगी ये गतिविधियां

अभियान के अंतर्गत छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे, कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाएगी, हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिले में उत्साह का माहौल

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, महिला पुलिसकर्मी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। महिलाओं और युवतियों ने भी मिशन शक्ति 5.0 के प्रति उत्साह दिखाया और इसे समाज में बदलाव लाने वाला अभियान बताया।

ये भी पढ़ें बिहार: सिमरिया के प्राचीन शिव मंदिर में शारदीय नवरात्र की भव्य तैयारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें