सीतापुर जेल से कल रिहा होंगे आजम खान

सीतापुर जेल से कल रिहा होंगे आजम खान

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

बेल ऑर्डर देर से पहुंचने के कारण आज नहीं हो सकी रिहाई

सीतापुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान कल सुबह करीब 7 बजे सीतापुर जेल से रिहा होंगे। आज उनकी रिहाई होनी थी, लेकिन बेल ऑर्डर समय पर जेल प्रशासन तक नहीं पहुंच पाया, जिसके चलते आजम खान को जेल में ही रहना पड़ा। जानकारी के अनुसार, बेल ऑर्डर देर शाम तक पहुंचा, लेकिन तब तक जेल की औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाई थीं। अब तय प्रक्रिया के अनुसार कल सुबह 7 बजे उन्हें जेल से रिहा किया जाएगा। गौरतलब है कि आजम खान पिछले 23 महीनों से सीतापुर जेल में बंद हैं। उनकी रिहाई का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लंबे समय से इंतजार था। जेल के बाहर उनके समर्थकों का जमावड़ा लग सकता है और रिहाई के बाद उनका भव्य स्वागत किए जाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें सीतापुर जेल से कल रिहा होंगे आजम खान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें