एटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

एटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

संवादाता अमन अहमद।

एटा पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना निधौली कलां पुलिस ने 10 किलो गांजा, एक बाइक और दो मोबाइल फोन के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विमलेश कुमार पुत्र कमल सिंह निवासी धौलेश्वर थाना निधौली कलां और अभय गुप्ता पुत्र विपिन गुप्ता निवासी सब्जी मंडी कस्बा व थाना निधौली कलां एटा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थानास्तर से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। विमलेश कुमार के खिलाफ एटा, कन्नौज और हाथरस जिलों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं अभय गुप्ता पर भी पूर्व में मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं।

एटा के एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal