मकान अधिग्रहण से नाराज़ युवक ने की आत्महत्या, ग्रामीणों का हंगामा; जांच कमेटी गठित

मकान अधिग्रहण से नाराज़ युवक ने की आत्महत्या, ग्रामीणों का हंगामा; जांच कमेटी गठित

संवाददाता अमन अहमद

एटा जिले के मलावन क्षेत्र में वन विभाग द्वारा मकान अधिग्रहण से नाराज़ एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सकतपुर निवासी 35 वर्षीय हरी सिंह ने सोमवार सुबह घर के सामने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हरी सिंह का पक्का मकान 125 बीघा ग्राम समाज की जमीन अधिग्रहण में शामिल हो गया था। वन विभाग ने परिवार को केवल टिन शेड देकर रहने की व्यवस्था की, जिससे वे लगातार परेशानियों का सामना कर रहे थे।घटना के बाद ग्रामीणों ने दो घंटे तक शव को पेड़ से उतरने नहीं दिया और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड पहुंचे और अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने पीड़ित परिवार को आवास, आर्थिक मदद और बच्चों की पढ़ाई का आश्वासन दिया।मृतक की पत्नी रीता ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पक्का मकान देने का वादा किया थालेकिन उसे पूरा नहीं किया। इसी से व्यथित होकर हरी सिंह ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे सीओ सकीट, तहसीलदार और थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

डीएम प्रेम रंजन सिंह ने घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन और अपर पुलिस अधीक्षक की दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। मृतक के परिजनों ने वन विभाग और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए तहरीर भी दी है। दोषियों पर कार्रवाई की बात कही गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें