एटा में दोस्ती का खौफनाक अंजाम: शराब के नशे में विवाद के बाद गला घोंटकर हत्या, शव बक्से में बंद कर फरार
संवादाता अमन अहमद। एटा जिले के मलावन कस्बे में शराब पार्टी के दौरान दोस्ती खून में बदल गई। जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला ताल निवासी 45 वर्षीय जुझार सिंह अपने दोस्त विशाल के साथ पिछले चार दिनों से लगातार शराब पी रहा था। शनिवार शाम दोनों ने फिर शराब पी, इसी बीच विशाल खाना लेकर आया। नशे में धुत जुझार सिंह ने गुस्से में भोजन की थाली में लात मार दी। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।
विवाद बढ़ने पर विशाल ने घर में रखी पत्नी की साड़ी से जुझार सिंह का गला घोंट दिया। मौत की पुष्टि होने पर उसने शव को घर में रखे बक्से में छिपा दिया और ताला लगाकर फरार हो गया।
पुलिस को शक होने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें विशाल अपने दोस्त के साथ आते-जाते दिखा। तलाशी के दौरान पुलिस को बक्से से शव बरामद हुआ। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी अपने परिवार के साथ मारपीट कर चुका है।
ये भी पढ़ें मकान अधिग्रहण से नाराज़ युवक ने की आत्महत्या, ग्रामीणों का हंगामा; जांच कमेटी गठित












