लखनऊ के कैंट क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने से दहशत, वन विभाग अलर्ट

लखनऊ के कैंट क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने से दहशत, वन विभाग अलर्ट

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र के बंगला बाजार इलाके में रविवार तड़के तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया। अचानक सड़क पर कार से गुजर रहे राहगीरों के सामने तेंदुआ आ गया और सड़क पार करके रिहायशी इलाके की ओर चला गया। इस घटना का वीडियो एक राहगीर ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो वायरल हो रहा है।

मौके पर वन विभाग और कैंट बोर्ड की टीम

वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग और कैंट बोर्ड की संयुक्त टीम तुरंत सक्रिय हो गई। अधिकारियों को आसपास के क्षेत्र में तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं ताकि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

डीएफओ लखनऊ शितांशु पांडेय ने बताया कि गन्ना संस्थान के पास तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। इलाके में तीन-तीन कर्मचारियों की ड्यूटी 8-8 घंटे की शिफ्ट में लगाई गई है।

नाइट पेट्रोलिंग और सुरक्षा निर्देश

वन विभाग ने रात में गश्त बढ़ाने और इलाके में लगातार पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ आमतौर पर इंसानों पर हमला नहीं करता, लेकिन उसकी मौजूदगी लोगों और पालतू जानवरों के लिए खतरा हो सकती है।

स्थानीय लोगों में डर का माहौल

तेंदुआ देखे जाने की खबर फैलते ही इलाके के लोग भयभीत हैं। कई लोगों ने बताया कि इससे पहले भी तेंदुए को यहां देखा जा चुका है। बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर निकलने में संकोच कर रहे हैं।

  • वन विभाग से अपील: रात में अकेले बाहर न निकलें।
  • पालतू जानवरों को सुरक्षित स्थान पर रखें।
  • तेंदुआ दिखाई देने पर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित करें।

ये भी पढ़ें खौफनाक अंजाम: शराब के नशे में विवाद के बाद गला घोंटकर हत्या, शव बक्से में बंद कर फरार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया