साली से इश्क में अंधा हुआ युवक, पत्नी की हत्या के लिए रचा खौफनाक साजिश

साली से इश्क परवान चढ़ा तो युवक ने दोस्त की गाडी से पत्नि को कुचलवाकर साँसे छीन ली

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में युवक को अपनी साली से इतना प्यार हो गया कि उसने पत्नी किरण को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। दोस्त सचिन की गाड़ी से कुचलवाकर उसने पत्नी की हत्या करवा दी। पहले पुलिस इसे हादसा मान रही थी, लेकिन जांच में पूरी साजिश उजागर हो गई। अब आरोपी पति अंकित और उसका दोस्त सचिन कुमार गिरफ्तार हो चुके हैं।

अंकित ने पुलिस को बताया कि शादी के पांच साल बाद भी बच्चा नहीं हो पाया। इस वजह से पत्नी से दूरियां बढ़ने लगी और साली से उसने नजदीकी बढ़ाते हुए शादी करने की ठान ली।साली से इश्क में अंधा हुआ युवक, पत्नी की हत्या के लिए रचा खौफनाक साजिश

पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई। उसने अपने दोस्त सचिन को घटना को अंजाम देने के लिए राजी कर लिया। सचिन ने योजना के अनुसार सड़क किनारे खड़ी उसकी पत्नी को कार से टक्कर मार दी। पुलिस ने नगीना के मोहल्ला जोशियान निवासी सचिन कुमार और मृतका के पति अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल कार को भी बरामद कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें दिल्ली के किसानों के लिए खुशखबरी! पीएम किसान योजना के तहत ऐसे मिलेंगे 9,000 रुपये

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की