एटा में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम

एटा में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम

संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा। बीपीएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन ऑफ फार्मेसी में बुधवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्ट्रेट परिसर से हुई, जहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए बीपीएस संस्थान परिसर में पहुंची। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज एटा के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। रैली के समापन के बाद संस्थान के ऑडिटोरियम में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां संस्थान के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार, एमडी डॉ. अंकुर यादव, डॉ. अमन यादव, बीपीएस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जिम थॉमस एवं लिली थॉमस ने सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सत्येंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रो. प्रगति खरे, रुचि, आशु, डी.के., विकास, सर्वेंद्र, पियूष, शुभम, जितेंद्र, प्रियंका, प्रतिभा, दीक्षा, शिवम, अनुपम, पंकज, पूजा, हिमांशु सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें