प्रयागराज में सड़क हादसा: आचार्य देवव्रत महाराज के मासूम पुत्र की मौत, भाई की हालत गंभीर

प्रयागराज में सड़क हादसा: आचार्य देवव्रत महाराज के मासूम पुत्र की मौत, भाई की हालत गंभीर

प्रतापगढ़। प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देवव्रत महाराज के परिवार पर बीती रात एक गहरा दुख आ गिरा। प्रयागराज के मलाका क्षेत्र के पास रात करीब 11 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में महाराज जी के मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भाई शिवम शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा उनकी पत्नी और स्वयं आचार्य देवव्रत महाराज की पत्नी भी इस हादसे में घायल हो गईं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र के निवासी आचार्य देवव्रत महाराज का परिवार धार्मिक और सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। इस हादसे की खबर जैसे ही फैली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुँचकर परिजनों को सांत्वना देने लगे।

डॉक्टरों के अनुसार शिवम शुक्ला की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि वाहन तेज रफ्तार में था और अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। लोग मासूम की असमय मौत पर संवेदना प्रकट कर रहे हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। आचार्य देवव्रत महाराज के अनुयायियों और शुभचिंतकों ने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए भगवान से परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की है।

ये भी पढ़ें एटा में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें