एक ही दिन में दो अलग-अलग लड़कियों से शादी: यूपी में हैरान करने वाली घटना

एक ही दिन में दो अलग-अलग लड़कियों से शादी…

सुबह गर्लफ्रेंड संग से कोर्ट मैरिज, रात में फैमिली की पसंद की दुल्हन के साथ लिए फेरे

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। हरपुर बुदहट इलाके के एक युवक ने एक ही दिन में दो अलग-अलग लड़कियों से शादी कर ली। युवक ने सुबह अपनी प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज की, और रात में अपने घर वालों की पसंद की दुल्हन से विवाह के सात फेरे ले लिए। गर्लफ्रेंड को जब इस धोखे का पता चला, तो वह युवक के घर पहुंची, लेकिन घर वालों ने उसे बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई।

पीड़िता का कहना है कि युवक से उसकी मुलाकात चार साल पहले हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने पहले मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। युवती ने दावा किया कि इस दौरान युवक ने दो बार उसका गर्भपात भी कराया।

जैसे ही युवक के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, तो युवती को शक हुआ। युवक ने उसे समझाया कि अगर वे कोर्ट मैरिज कर लेंगे, तो घरवाले मजबूरी में उनकी शादी को मंजूरी दे देंगे। प्रेमिका के अनुसार, युवक ने उसी दिन कोर्ट मैरिज करने की तारीख तय की, जब घर वालों ने उसकी दूसरी शादी तय की थी।

युवती ने बताया कि कोर्ट मैरिज के दिन ही रात में युवक ने अपने घर वालों की पसंद वाली लड़की से शादी कर ली। जब उसे इस धोखे का पता चला, तो वह तुरंत युवक के घर पहुंची, लेकिन वहां उसे अपमानित किया गया और युवक के परिवारवालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।

ये भी पढ़ें अयोध्या: राम दरबार के दर्शन के लिए पास जारी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया