बिजली की लाइन ठीक करते समय करंट लगने से लाइनमैन की मौत, गांव में मचा कोहराम

बिजली की लाइन ठीक करते समय करंट लगने से लाइनमैन की मौत, गांव में मचा कोहराम

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा। जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक लाइनमैन की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना पिलुआ क्षेत्र के ककरावली गांव की है। जानकारी के अनुसार, ककरावली गांव निवासी लाइनमैन श्याम पुत्र भीमराज बिजली की लाइन की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से वह लाइन पर ही चिपक गया। करंट लगने से श्याम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद श्याम के शव को बिजली की लाइन से नीचे उतारा। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। श्याम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटना की जांच और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal