साउंड सिस्टम उतारते समय हुआ बड़ा हादसा, गांव में मचा कोहराम

11 हजार लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

साउंड सिस्टम उतारते समय हुआ बड़ा हादसा, गांव में मचा कोहराम

संवाददाता : रोहित वर्मा

प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार देर रात उस समय मातम छा गया जब मूर्ति विसर्जन से लौटे डीजे का सामान उतारते समय दो युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के बाद डीजे का सामान घर के बाहर उतारा जा रहा था। ऊपर से गुजर रही 11 हजार विद्युत लाइन के अचानक संपर्क में आने से करंट लग गया और दोनों युवक बुरी तरह झुलसकर गिर पड़े। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश करते रहे, मगर तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

अचानक हुई इस घटना ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। मृतकों के घर में कोहराम मचा है, वहीं ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर कड़ी नाराज़गी जाहिर की है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें ग्राम सभा नेवाड़ी में भक्तिमय माहौल के बीच मां भगवती का विसर्जन, गूंजे जयकारे

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal