बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर की चोरी, इलाके में फैली दहशत

बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर की चोरी, इलाके में फैली दहशत

प्रतापगढ़। थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के गुलनार पुल के पास बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। मखदूमपुर निवासी राजकुमार पटेल पुत्र श्रीपाल पटेल अपने परिवार के साथ गुलनार पुल के पास बने मकान में रहते हैं। रात में परिवार के लोग मकान बंद कर पास ही बने कुटाई-पिसाई के कारखाने पर चले गए थे।

इसी बीच मौका पाकर अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर में रखे दो सीलिंग फैन चोर उड़ा ले गए। घर लौटने पर सुबह ताला टूटा देखकर परिवार के होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। लोग पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। चोरी की वारदात को लेकर पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर तेज है।

ये भी पढ़ें ‌विजयादशमी पर राजा भैया ने किया शस्त्र पूजन

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal