नामर्द पति का फायदा उठाता था जेठ, नवविवाहिता ने थाने में सुनाई दर्दभरी दास्तान
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता ने अपने पति और जेठ के खिलाफ थाने में गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि शादी में उससे धोखाधड़ी की गई और शादी के बाद उसे लगातार प्रताड़ित किया गया। पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी करीब छह महीने पहले कमला नगर निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है, जिसे शादी से पहले छुपाया गया था। जब उसने इस बारे में पति से डॉक्टर को दिखाने की बात कही, तो पति ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। महिला का कहना है कि हर बार जब वह पति से इलाज कराने को कहती, वह उसे अपमानित करता और मारता था। धीरे-धीरे यह उत्पीड़न मानसिक और शारीरिक दोनों स्तरों पर बढ़ता गया। इसी बीच महिला ने आरोप लगाया कि उसका जेठ उसके पति की कमजोरी का फायदा उठाकर उसके साथ रोजाना अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर जेठ और अन्य ससुरालीजनों ने दहेज की नई मांगें शुरू कर दीं — कार और फ्लैट की मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया गया।
तंग आकर पीड़िता थाने पहुंची और फूट-फूटकर अपने साथ हुई ज्यादतियों की कहानी सुनाई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति और जेठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












