अवैध पटाखों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अवैध पटाखों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

अयोध्या। आगामी दीपावली त्यौहार को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में जनपद अयोध्या पुलिस अवैध पटाखों की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना पूराकलन्दर पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी के कुशल निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी अयोध्या देवेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में थाना पूराकलन्दर पुलिस टीम ने अभियुक्त अरविन्द कुमार उर्फ विक्की पुत्र स्व. प्रेमचन्द्र गुप्ता निवासी ग्राम कर्मा कोडरी थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या को ग्राम कर्मा कोडरी से गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध पटाखे एवं आतिशबाजी सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना पूराकलन्दर में मु.अ.सं. 760/25 धारा 288 बीएनएस व 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान जिले में अवैध पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

???? अयोध्या पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे केवल मानक सुरक्षा मानकों वाले वैध पटाखों का ही उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें आउटसोर्सिंग कर्मियों की दीपावली पर अंधेरा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें