आउटसोर्सिंग कर्मियों की दीपावली पर अंधेरा।

???? आउटसोर्सिंग कर्मियों की दीपावली पर अंधेरा, बोनस और वेतन को लेकर उठी आवाज — जल्द सुनवाई की मांग!

लखनऊ। दीपावली जैसे बड़े पर्व के अवसर पर भी उत्तर प्रदेश के हज़ारों आउटसोर्सिंग कर्मी निराशा और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। न तो समय पर वेतन मिला और न ही बोनस — ऐसे में सवाल उठ रहा है कि “आख़िर आउटसोर्सिंग कर्मी दीपावली कैसे मनाएं?”

कर्मचारियों ने संविधान के अनुच्छेद 43 और Payment of Bonus Act 1965 (Section 10 से 19) का हवाला देते हुए कहा है कि हर श्रमिक को सम्मानजनक जीवन और उचित मज़दूरी का अधिकार है, फिर भी आउटसोर्सिंग कर्मियों को बोनस से वंचित रखा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी संघ ने सरकार से यह मांग की है कि —
???? हर कर्मी को बोनस दिया जाए।
???? मेहनत का उचित मूल्य तय किया जाए।
???? समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र सुनवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे। संघ ने नारा दिया है —
“मेहनत हमारी, अधिकार हमारा — अब नहीं चलेगा शोषण दोबारा!”

कर्मचारियों की यह मांग अब सोशल मीडिया पर भी जोर पकड़ रही है। सरकार और संबंधित विभागों से अपील की गई है कि दीपावली से पहले इस मुद्दे पर त्वरित सुनवाई की जाए, ताकि हर कर्मी अपने परिवार के साथ खुशियां मना सके।

यह भी पढ़ें ???? ????

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें