एस.एन. हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज में उजागर हुई बड़ी लापरवाही — सरकारी लाइट का अवैध उपयोग, अस्पताल परिसर में फैली गंदगी

एस.एन. हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज में उजागर हुई बड़ी लापरवाही — सरकारी लाइट का अवैध उपयोग, अस्पताल परिसर में फैली गंदग

मंडल संवाददाता अमित चौहान

आज जनपद फिरोजाबाद के एस.एन. हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज में किए गए निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं का मामला प्रकाश में आया। अस्पताल के अंदर रखे गए लकड़ी और लोहे के खोखों में अवैध रूप से सरकारी बिजली (लाइट) का उपयोग किया जा रहा था। इन खोखों में निजी तौर पर सामान की बिक्री की जा रही थी, जिससे अस्पताल परिसर में गंदगी और अव्यवस्था का माहौल फैल गया था। अस्पताल परिसर में यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई थी, लेकिन आज निरीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि इन खोखों में बैठे कुछ लोग अस्पताल के अंदर ही मनोरंजन व मौज-मस्ती कर रहे थे, जबकि स्वास्थ्य जांच के लिए बनाए गए बॉक्सों में मरीजों का सही ढंग से मेडिकल चेकअप तक नहीं हो रहा था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल चौकी इंचार्ज भी मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे मामले की पुष्टि की। इस पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) नवीन जैन ने तत्काल स्थिति का संज्ञान लेते हुए नाराजगी जताई और संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए
सूत्रों के अनुसार, इन अवैध गतिविधियों के कारण अस्पताल को हर महीने सरकारी बिजली बिल का अतिरिक्त आर्थिक भार उठाना पड़ रहा है, जिससे सरकारी संसाधनों की अनुचित बर्बादी हो रही है।
सीएमएस नवीन जैन ने कहा कि
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की जाए और उन सभी खोखों को तुरंत हटाया जाए, जो अवैध रूप से सरकारी संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं।

इस कार्रवाई के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें