फर्जी बैनामा कराने के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार — सोरों पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मंडल संवाददाता अमित चौहान
कासगंज सोरों पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गंगा प्रसाद के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना सोरों पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। क्षेत्राधिकारी नगर आँचल चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त वेदराम पुत्र हुलसी निवासी ग्राम नगला खुर्द, थाना सोरों, जनपद कासगंज को दिनांक 11 अक्टूबर 2025 की रात्रि में गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी मुकदमा संख्या 384/25 धारा 318(4)/338/336(3)/336(4)/340(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत की गई है, जो कि वादी श्रीराम पुत्र हेमराज निवासी नगला खुर्द की भूमि से संबंधित फर्जी बैनामा प्रकरण में दर्ज हुआ था।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
वेदराम पुत्र हुलसी, निवासी ग्राम नगला खुर्द, थाना सोरों, जनपद का
जगदीश चन्द्र, प्रभारी निरीक्षक थाना सोरों
थाना सोरों पुलिस टीम ने
फर्जी दस्तावेज़ों और भूमि घोटालों पर सोरों पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था की पकड़ और मजबूत हुई है।












