चोरी का खुलासा, दो अभियुक्त उपकरणों सहित गिरफ्तार
संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य
बकेवर, फतेहपुर । बकेवर थाना पुलिस ने विगत कुछ दिनों पूर्व की देर रात को अज्ञात चोरों द्वारा थाना क्षेत्र के एक गांव में अंजाम दी गई चोरी की वारदात का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक विष्णु दयाल पाण्डेय, उपनिरीक्षक रमेश कुमार राय, गंगा राम व हमराहियों के साथ गस्त के दौरान दो शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पुलिसिया पूंछतांछ के दौरान अपने नाम बुद्धधरण उर्फ बिल्ला व गौतम पुत्रगण रामकिशोर निवासीगण पँचमपुरवा मजरे जगदीशपुर बताया है, अभियुक्तों के पास से पुलिस टीम ने दो अदद सोलर पैनल भी बरामद किया है। बरामद किए गए पैनलों को अभियुक्तों ने विगत कुछ दिनों पूर्व की देर रात थाना क्षेत्र में अंजाम दी गई चोरी की वारदात के दौरान चोरी किया जाना स्विकारा है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों को पुलिस ने शातिर अपराधी हिस्ट्रीशीटर व चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य करार दिया है, दोनों के खिलाफ स्थानीय थाने समेत कल्याणपुर थाने में लगभग एक दर्जन संगीन आपराधिक मुकद्दमे पूर्व से दर्ज होने का दावा किया है। गिरफ्तार किये गये दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने सुसंगत धाराओ में न्यायालय पेशी के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।












