मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनपद में बालिकाओं को किया जा रहा सशक्त

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनपद में बालिकाओं को किया जा रहा सशक्त

मंडल ब्यूरो अमित चौहान

एटा। शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद में बालिकाओं को सशक्त बनाने, उनमें आत्मविश्वास विकसित करने तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।जनपद के विभिन्न विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, महाविद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों में छात्राओं के बीच नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन विषयों पर विशेष जागरूकता गोष्ठियाँ आयोजित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों में महिला पुलिसकर्मी, समाजसेवी, शिक्षकगण एवं प्रशासनिक अधिकारी छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे हैं तथा महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रमों के दौरान छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला पावर लाइन 181 जैसी उपयोगी सेवाओं के बारे में भी बताया जा रहा है ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।अधिकारियों का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मनिर्भरता एवं आत्मसम्मान की भावना को बढ़ावा देना है, ताकि वे हर क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग तथा सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से यह जनजागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की