वित्तविहीन शिक्षक महासभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने का आह्वान

वित्तविहीन शिक्षक महासभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने का आह्वान

बांसी (सिद्धार्थनगर)। विद्या आदर्श इंटर कॉलेज, आजाद नगर बांसी में वित्तविहीन शिक्षक महासभा की अति महत्वपूर्ण बैठक बंसी एवं मिथवल ब्लॉक की संयुक्त रूप से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्याम नंदन शुक्ला ने की, जबकि संचालन का कार्य देव कुमार त्रिपाठी ने संभाला।

प्रदेश के प्रधान महासचिव जियारत हुसैन के निर्देशानुसार, जिला उपाध्यक्ष श्याम घर पांडेय को उनके सक्रिय योगदान को देखते हुए जनपद प्रभारी घोषित किया गया। साथ ही 22 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई और मनोनयन पत्र वितरित किए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव देशबंधु शुक्ला ने कहा कि सभी शिक्षक ऑनलाइन मतदाता बनकर संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल शिक्षकों की आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं, इसलिए संगठन की एकजुटता आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व—सामान्य अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, संरक्षक चंद्र भूषण मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एस.एन. परिहार, प्रधान महासचिव जियारत हुसैन—के मार्गदर्शन में संगठन ने कक्षा 9 से 12 तक ऑनलाइन पंजीकरण, अंशकालिक से पूर्णकालिक दर्जा दिलाने, और UPMSP पोर्टल पर शिक्षकों का डाटा भेजने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

श्री शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता बनाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे अपने अधिकारों और मासिक मानदेय के लिए संगठन को सशक्त बनाएं और सक्रिय सहभागिता निभाएं।

बैठक में बंसी व मिथवल ब्लॉक अध्यक्षों सहित विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी एवं जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनपद में बालिकाओं को किया जा रहा सशक्त

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal