गैसड़ी बाजार में पुष्पा अमृततुल्य चाय की नई दुकान का शुभारंभ

गैसड़ी बाजार में पुष्पा अमृततुल्य चाय की नई दुकान का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

दैनिक चक्र न्यूज़ | बलरामपुर

पुष्पा अमृततुल्य चाय की दुकान बलरामपुर
गैसड़ी बाजार में नव-खुली पुष्पा अमृततुल्य चाय की दुकान — मोहम्मद मुख्तार के नेतृत्व में उद्घाटन

बलरामपुर। स्थानीय गैसड़ी बाजार क्षेत्र में मछली मंडी के पास तुलसीपुर–बढ़नी रोड पर
पुष्पा अमृततुल्य चाय की दुकान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों
और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में दुकान का उद्घाटन मोहम्मद मुख्तार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

दुकान में ग्राहकों के लिए बिस्कुट, नमकीन, केक, चिप्स, एनर्जी ड्रिंक और पानी की बोतल जैसी सभी
आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां आने वाले ग्राहकों के बैठने के लिए उत्तम व्यवस्था की गई है
ताकि वे आराम से चाय का आनंद ले सकें।

उद्घाटन के दौरान मोहम्मद मुख्तार ने बताया कि इस दुकान का उद्देश्य लोगों को
स्वच्छ, स्वादिष्ट और उचित दरों पर चाय एवं नाश्ता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि
“हमारा प्रयास रहेगा कि ग्राहक यहां परिवार जैसा माहौल महसूस करें और संतुष्टि के साथ लौटें।”

क्षेत्रवासियों ने नई दुकान खुलने पर खुशी जताई और कहा कि अब उन्हें स्वादिष्ट चाय और ताजगी भरे नाश्ते के लिए
दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस नई पहल से स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

— दैनिक चक्र संवाददाता, बलरामपुर

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें